रजिंदर खनूजा
पिथौरा. बार अभ्यारण्य अधीक्षक द्वारा बार के चार युवकों को बंधक बनाकर रखने से गुस्साए ग्रामीण अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए. पहले अनजान बन रहे अफसरों ने ग्रामीणों का आक्रोश देख युवकों को तत्काल रिहा किया. ज्ञात हो कि नए अभ्यारण्य अधीक्षक प्रभार लेते ही चर्चा में हैं. जानकारी के अनुसार विगत 7 दिसंबर को एक विभागीय कर्मी की मिलीभगत से बार अभ्यारण्य के अंदर चीतलों का खुलेआम शिकार करते देवपुर वन परिक्षेत्र के कर्मियों ने पकड़कर बार अभ्यारण्य के अफसरों को सौंपा था. अपनी नाकामी से परेशान बार अभ्यारण्य के अफसर इसका ठीकरा बार के ग्रामीणों पर फोड़ रहे थे. जिसके तहत अधीक्षक द्वारा बार के चार युवकों वीरेंद्र ठाकुर, ईश्वर चौहान, अश्विनी यादव और छोटूराम दीवान को उनके घरों से बुधवार की दोपहर उठा लाए.
http://उन्नाव रेप केस : दोषी कुलदीप सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख का जुर्माना
सभी युवकों को अधीक्षक कार्यालय में बंद कर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा था. इसकी खबर लगने पर युवकों के परिजन पहले अभ्यारण्य अधीक्षक आर एस मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे पर अधीक्षक ने पहले परिजनों से मिलने से ही इनकार कर दिया. बाद गुरुवार को ग्रामीण बार मुख्यालय में ही एकत्र हुए और बार के अधीक्षक से युवकों को बगैर परिजनों को बताए बिना किसी आरोप में उठाया गया है. यह पूछने कार्यालय पहुंचे. पर यहां अधीक्षक ने युवकों को रात में ही छोड़ने की झूठी जानकारी परिजनों को दी. अधीक्षक के इस झूठ से परिजन भड़क गए और सैकड़ों ग्रामीणों ने वन कार्यालय बार का घेराव कर जमकर नारे लगाकर उक्त अज्ञात कार्रवाई का विरोध करने लगे. हालात बिगड़ते देख तत्काल बया और देवरी थाना से भारी संख्या में पुलिस बल भी बुला लिया गया.
http://पार्षद प्रत्याशी के पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के आक्रोश के सामने वन अफसर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और उन्होंने सभी बंधक युवकों को छोड़ दिया. पूरे आंदोलन में ग्राम प्रमुख संपर्क ठाकुर, रामचरण यादव, वेदराम बरिहा, मंतूराम जगत के नेतृत्व में ग्राम बार, ढ़ेबी, मुड़पार, हरदी के 200 से अधिक ग्रामीण और महिलाएं भी सम्मिलित थे. घटना के संबंध में जानकारी लेने अधीक्षक आरएस मिश्रा और बलौदाबाजार डीएफओ से मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. ज्ञात हो कि बार क्षेत्र में अफसरों की लापरवाही से शिकार की लगातार घटनाओं से बार चर्चा में है. यहां एक साथ तीन चीतलों का शिकार होने के बाद उसे आसानी से हलाल कर ले जाने की तैयारी करते शिकारियों को देवपुर के वन अमले ने पकड़कर बार वन विभाग के सुपुर्द किया था. इस समय बार के वन अफसर जंगलों की रक्षा की बजाय आराम फरमा रहे थे.
Pinaka Missile System developed by Defence Research & Development Organisation (DRDO) was again successfully tested today off the Odisha coast. The extended range version of the missile can hit targets at 90 kms. pic.twitter.com/5k3J0SyceQ
— ANI (@ANI) December 20, 2019







