नई दिल्ली. दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बवाल बेकाबू हो गया है. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने आ गए हैं. सोमवार को मौजपुर में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में आग लगा दी गई. इस घटना के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. हिंसा में करीब 10 प्रदर्शकारी घायल हुए हैं. उनका उपचार जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा है. वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती 6 पुलिसवालों में से 2 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 2 की हालत गंभीर और 2 का उपचार चल रहा है. नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के तनाव वाले क्षेत्र भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. इस बीच स्थिति को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित 10 इलाकों में धारा-144 लगा दी गई हैं.
http://Realme X50 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
इन इलाकों में दिल्ली पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि यह दुनिया में भारत की छवि को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस का एक हेड कंस्टेबल शहीद हो गया है. कांग्रेस पार्टी और कुछ राजनीतिक दलों से पूछना चाहता हूं कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. यह भारत की छवि को खराब करने की साजिश है. मैं इसकी निंदा करता हूं. शांतिपूर्ण विरोध के लिए जाना आपका अधिकार है, लेकिन यह तरीका नहीं है. यह किस तरह का विरोध है. मैं चेतावनी देना चाहता हूं. हिंसा और आगजनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल
One Delhi Police head constable has lost his life and one DCP injured during clashes between two groups in Delhi's Gokulpuri.
— ANI (@ANI) February 24, 2020









