আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल

Published on: February 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार पी. दयानंद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) को संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ किया गया है. इसी तरह जितेन्द्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

http://आरक्षक भर्ती मामला : नए सिरे से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने हाईकोर्ट के आदेश

जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली शपथ

गरियाबंद. आज जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने शपथ ली. गरिमामय शपथग्रहण समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय लंगेह ने सभी सदस्यों को छत्तीसगढ़ पंचायतीराज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्य करने की शपथ दिलाई. सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर एवं उपाध्यक्ष संजय नेताम ने ईश्वर को साक्षी मानकर सत्य एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली. तत्पश्चात नवनिर्वाचित सदस्यगण क्षेत्र क्रमांक-01 से श्रीमती मधुबाला मनहरण रात्रे, क्षेत्र क्रमांक-02 से रोहित साहू, क्षेत्र क्रमांक-03 से चन्द्रशेखर साहू, क्रमांक-04 से श्रीमती केसरी ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक-05 से श्रीमती लक्ष्मी अरूण साहू, क्षेत्र क्रमांक-06 से फिरतुराम कंवर, क्षेत्र क्रमांक-07 से श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, क्षेत्र क्रमांक-10 से श्रीमती धनमती यादव एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से श्रीमती शंकुतला देशबंधु नायक ने शपथ ली.

http://ऑफिस सुपरिटेंडेट को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now