আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, अब तक 10 की मौत

Published on: March 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद सोमवार देर रात हिंसा भड़क गई. यहां भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी. एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं. भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.

https://केजीएफ 2 का पहला गाना रिलीज, ‘तूफान’ बनकर आए रॉकी भाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  इन सब के बीच बीरभूम के दमकल अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना कल रात की है, 10-12 घरों में आग लगाई गईं. इस हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है जिनकी बॉडी रिकवर की गई है. एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं. बता दें बंगाल के बीरभूम के रामपुरहाट में सोमवार देर रात बम फेंककर पंचायत नेता भादू शेख की हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार शेख स्टेट हाईवे 50 पर जा रहे थे. तभी अज्ञात लोगों ने उनपर बम फेंक दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें रामपुरहाट के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानिए कितने बढ़े दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now