আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केजीएफ 2 का पहला गाना रिलीज, ‘तूफान’ बनकर आए रॉकी भाई

Published on: March 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का पहला गाना ‘तूफान’ रिलीज हो चुका है. इस गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. गाने का वीडियो यूट्यूब पर बेहद पसंद किया जा रहा है. बता दें कि फिल्म के पहले गाने के हर बोल बहुत ही दमदार हैं, जो आपको जोश से भर देंगे. गाने में ‘केजीएफ’ के पहले पार्ट की पूरी झलक दिखाई पड़ती है और जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था, वहीं से इस गाने की शुरुआत होती है. गाने में दर्शाया गया है कि दूसरे पार्ट में वे सारे मजदूर अब मजबूत बन गए हैं, क्योंकि अब रॉकी भाई का राज वहां शुरू हो चुका है. यूट्यूब पर इस गाने पर लोग लगातार कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

https://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानिए कितने बढ़े दाम

खासकर लोगों को गाने के हर बोल बहुत प्रभावित कर रहे हैं. इस गाने ने ‘केजीएफ’ के दूसरे पार्ट को देखने की उत्सुकता और अधिक बढ़ा दिया है. बता दें, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले महीने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार लोग बेहद बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 27 मार्च को रिलीज किया जाएगा.100 करोड़ की इस फिल्म को हिंदी के अलावा कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. इस बार फिल्म में यश के अलावा बॉलीवुड के दिंग्गज अभिनेता संजय दत्त भी नजर आएंगे. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का जलवा भी देखने को मिलेगा.

https://बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए स्थानीय विधायक जिम्मेदार : डॉ. चोपड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now