नई दिल्ली. कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया. इस एनकाउंटर में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास दुबे को कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ के काफिले की गाड़ी शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. हादसे के बाद उसने पुलिस टीम से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की.
http://राज्य के परिवहन चौकियों पर स्थापित होगा आबकारी चेक-पोस्ट
जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे सीने और कमर में दो गोली लगी. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसवालों का हथियार छीनकर भाग निकला. उसे सरेंडर करने का मौका दिया गया था, लेकिन विकास दुबे ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई है. बता दें कि विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था.
http://होंडा सिविक का BS-6 डीजल वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
#WATCH One of the vehicles of the convoy of Uttar Pradesh Special Task Force that was bringing back #VikasDubey from Madhya Pradesh to Kanpur overturned today morning. Following the accident, Dubey was killed in police encounter when he tried to flee. pic.twitter.com/AaZnDvmHHk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2020









