नई दिल्ली. होंडा कार्स इंडिया लि. (HCIL) ने चर्चित मॉडल होंडा सिविक का BS-6 डीजल वेरिएंट लॉन्च किया है. सिविक होंडा का सबसे अधिक अवधि तक चलने वाला कार मॉडल है. यह होंडा का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल भी बन गया है. यह मॉडल अपने आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, दमदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस और सुरक्षा देता है. इसके साथ ही प्रमुख तकनीकों में बदलाव और इनोवेशन के साथ ग्राहक को एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है. बीएस6 Honda Civic डीजल VX MT वेरिएंट की कीमत 20,74,900 और ZX MT वेरिएंट की कीमत 22,34,900 रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है. सिविक का BS-6 डीजल वेरिएंट अर्थ ड्रीम टेक्नोलॉजी सीरीज़ के 1.6 लीटर i-DTEC डीजल टर्बो इंजन से लैस है. यह 23.9 किमी/लीटर की बेजोड़ फ्यूल इकोनॉमी देता है.
http://सितंबर में होने वाला एशिया कप रद्द, IPL के आसार बढ़े
इसके साथ ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. नई सिविक BS-6 का डीजल वेरिएंट वीएक्स और जेडएक्स ग्रेड में उपलब्ध होगा. लॉन्चिंग के दौरान होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अधिकारी राजेश गोयल ने कहा कि होंडा भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट और एडवांस पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को लाने के लिए प्रतिबद्ध है. डीज़ल सिविक मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है और यह एक शानदार ड्राइविंग अनुभव की तलाश कर रहे ग्राहकों को आकर्षित करेगा. सुरक्षा के लिए, नई सिविक ACE (एडवांस्ड कम्पैटिबिलिटी इंजीनियरिंग) बॉडी स्ट्रक्चर और 6 एयरबैग्स, व्हीकल्स स्टैबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, होंडा लेन वॉच, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट और रियर सीट ISOFIX चाइल्ट सीट एंकरेज से लैस है.
http://गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, चिल्ला-चिल्लाकर बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला










