नई दिल्ली. सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में सत्ता के लालच में रची गई राजनीति का पूरा जोर देखा जा सकता है. इसी के साथ ट्रेलर में सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया के दमदार किरदार की झलक भी पेश की गई है. तांडव के ट्रेलर को थोड़ा समझें तो इसमें प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए जद्दोजहद दिखाई देती है. सत्ता में बैठे हर एक व्यक्ति की निगाह प्रधानमंत्री के पद पर है और इसे पाने के लिए वे किस हद तक जा सकते हैं ये सीरीज के आने के बाद पता चलेगा.
http://काजोल की फिल्म ‘त्रिभंगा’ का ट्रेलर रिलीज, मां संग उलझे रिश्ते की कहानी
सीरीज में सैफ अली खान समर प्रताप सिंह के किरदार में हैं जो प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद रखते हैं. वहीं डिंपल कपाड़िया की भी मजबूत भूमिका का ट्रेलर मौजूद है. सैफ और डिंपल के अलावा सुनील ग्रोवर, अयूब खान, तिग्मांशू धूलिया, कुमुद मिश्रा, सारा जेन डियास, डिनो मौर्या, गौहर खान, अनूप सोनी, कृतिका कामरा, हितेन तेजवानी, अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिका में हैं. तांडव वेब सीरीज 15 जनवरी को अमेजन पर रिलीज होने वाली है. देखिए ट्रेलर-
http://रेड ड्रेस में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अवतार, तस्वीरें वायरल










