नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने बोल्ड अवतार के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बिकिनी से लेकर साड़ी तक में जलवे बिखेरती नजर आ जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा रेड हॉट ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. जिसमें वह वाकई काफी बोल्ड लग रही हैं.
http://श्मशान घाट की छत गिरने से 18 की मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट
मोनालिसा की ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं. खास बात ये है कि एक्ट्रेस इन तस्वीरों में कॉर्पोरेट लुक में दिखाई दे रही हैं. यह पहली बार है जब मोनालिसा ने इस तरह का अवतार अपनाया है. हालांकि, इसमें भी वह कमाल की लग रही हैं. मोनालिसा ने अपने लुक को हाई पोनी, ईयरिंग और रेड लिप्सिटिक के साथ कंप्लीट किया है. बता दें, मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं. देखिए तस्वीरें-
http://मकान की दीवार ढही, दबने से पोते की मौत, दादा की हालत गंभीर










