नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म मरजावां का गाना ‘तुम ही आना’ रिलीज कर दिया गया है. यह एक लव सॉन्ग है. टी-सीरीज द्वारा रिलीज किए गए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. जुबिन नौटियाल ने इसे गाया है और कुणाल वर्मा ने इसे लिखा है. आदित्य देव ने इसे प्रोड्यूस किया है. गाने की कम्पोजर पायल देव का कहना है कि एक दूसरे गाने पर काम करने के दौरान इस गाने की धुन उनके दिमाग में आई. पायल ने कहा, “एक अन्य एकल गीत पर काम करने के दौरान इस गाने की धुन मेरे दिमाग में आई और मैंने इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया.
http://बालाकोट में ऐसे तबाह हुए थे आतंकी कैंप, वायुसेना ने जारी किया एयर स्ट्राइक का वीडियो
ऐसा तब हुआ जब मैं, जुबिन और कुणाल किसी दूसरे गाने के लिए साथ में बैठकर काम कर रहे थे और तब मैंने अपनी रिकॉर्ड की गई धुन उन्हें सुनाई.” पायल ने आगे कहा, “तभी कुणाल ने कुछ पक्तियां लिखी और ‘तुम्हीं आना’ का जन्म हुआ. चूंकि जुबिन भी वहां थे, उन्हें यह बेहद पसंद आया और उन्होंने तुरंत इसे रिकॉर्ड करने की हामी भर दी. बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ और तारा के अलावा रितेश देशमुख और रकुल प्रीत अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट कर रहे हैं. भूषण कुमार, दिव्या खोसला और कृष्णा कुमार इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
http://भूपेश सरकार को झटका, आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक










