আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बालाकोट में ऐसे तबाह हुए थे आतंकी कैंप, वायुसेना ने जारी किया एयर स्ट्राइक का वीडियो

Published on: October 4, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए बालाकोट आतंकी कैंप पर किए गए एयरस्ट्राइक पर प्रतीकात्मक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में एयर स्ट्राइक की तैयारियों और आतंकी कैंप तबाह करने के तस्वीरें भी हैं. वीडियो जारी करते हुए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सेना हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. भदौरिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि पिछले एक साल में वायुसेना ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को हासिल किया. इसमें 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट करना भी शामिल है. उन्होने ये भी कहा कि 27 फरवरी को पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई में भारतीय वायुसेना ने एक मिग-21 खोया और पाकिस्तान का एक F-16 नष्ट हो गया.

http://भूपेश सरकार को झटका, आरक्षण बढ़ाने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

27 फरवरी को श्रीनगर में एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर वायुसेना चीफ ने कहा कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पूरी हो गई. बालाकोट जैसे एयर स्‍ट्राइक की फिर से संभावना पर एयर चीफ ने कहा कि यदि फिर से आतंकी हमला (पाकिस्तान की तरफ से) हुआ तो सरकार के निर्णय के अनुसार जवाब दिया जाएगा. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया था. तब पूरे देश में रोष था इसी के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now