আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : शिखा पांडे ने फेंकी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’, उड़े सबके होश

Published on: October 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्‍ली. भारतीय महिला टीम को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 4 विकेट से हार का सामना पड़ा, पर भारतीय गेंदबाज शिखा पांडे अपनी गेंदबाजी से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम सहित सभी के होश उड़ाने में सफल रही. उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज एलिसा हीली को ऑस्‍ट्रेलियाई पारी की दूसरी ही गेंद ऐसी फेंकी कि इसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने तो बॉल ऑफ द सेंचुरी तक बता दिया. शिखा की इस गेंद ने ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज एलिसा हीली के भी होश उड़ा दिए.

https://मोदी सरकार देश बेचने पर आमादा, भूपेश सरकार गोबर तक खरीद रही : अग्नि

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवर ने 118 रन बनाए. 119 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का खाता एलिसा हीली ने पांडे की पहली गेंद पर चौका जड़कर खोला, मगर दूसरी ही गेंद पर वो आउट हो गई. पांडे की जिस गेंद पर हीली आउट हुई, वो वाकई काफी खतरनाक थी. पांडे ने शानदार इनस्विंगर फेंकी, जिस पर हीली को कुछ समझ आ पाता, उससे पहले ही वो क्‍लीन बोल्‍ड हो गईं. पवेलियन लौटते समय हीली के रिएक्‍शन से साफ साफ नजर आ रहा था कि इस गेंद ने तो उनके भी होश उड़ा दिए.

https://BYJU’S ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर लगाई रोक!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now