আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BYJU’S ने शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों पर लगाई रोक!

Published on: October 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. क्रूज ड्रग्स को लेकर बीते कुछ वक्त से आर्यन खान लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में अब इसका असर उनके पिता शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ पर भी देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लर्निंग ऐप BYJU’S ने फिलहाल के लिए शाहरुख के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. दरअसल, जब से आर्यन खान का नाम क्रूज ड्रग्स केस में सामने आया है, तभी से एक ओर जहां शाहरुख खान को फैन्स सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

https://मछली गाड़ी में ओड़िशा से गांजे की तस्करी करते 2 गिरफ्तार

जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि न सिर्फ बायजू’स ने फिलहाल के लिए शाहरुख के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी, बल्कि प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है. बता दें कि शाहरुख खान भले ही जीरो के बाद ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं, लेकिन विज्ञापन वर्ल्ड में शाहरुख का दबदबा कायम है. शाहरुख खान करीब 40 कंपनियों को एंडोर्स करते हैं। इस लिस्ट में बायजू’स के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस जियो, एलजी, दुबई टूरिज्म, हुंडई सहित कई अन्य शामिल हैं.

https://युवक ने इमारत की 6वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now