महासमुंद. सांकरा पुलिस ने मछली गाड़ी में गांजा तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 8 अक्टूबर को सूचना मिली कि सीमावर्ती जिले बरगढ़, पदमपुर, ओड़िशा की ओर से सरायपाली/बसना के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है. जिस पर पुलिस की टीम राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 में नाकेबंदी कर वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान सफेद रंग का पिकअप CG 06 GS 3832 तेज रफ्तार से ओड़िशा से आ रही थी. जिसे भगतदेवरी चैक ओवर ब्रिज के पास रोका गया. पुलिस को देख वाहन चालक तेज रफ्तार से भगाने लगे जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
https://युवक ने इमारत की 6वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
पूछताछ में सवार युवकों ने अपना नाम सिज्जू खान पिता टिल्लू खान वार्ड 15 बसना तथा सरफराज खान पिता राजू खान वार्ड 7 बसना बताया. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी तो मछली लाने झिल्ली में पानी भरा हुआ था. पानी के नीचे दो सफेद प्लास्टिक बोरी दिखी जिसे निकालकर देखने पर दो प्लास्टिक बोरी में खाकी रंग टेप से लिपटा गांजा मिला. दोनो आरोपियों ने ओड़िशा से गांजा लाकर महासमुंद व रायपुर में बिक्री हेतु लाना बताया. आरोपियों कब्जे से दो प्लास्टिक बोरी में 20-20 पैकेट में 40 किलो गांजा कीमत 4 लाख रुपए तथा एक पिकअप वाहन (मछली गाड़ी) कीमत 4 रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
https://लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की लड़की से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार







