नई दिल्ली. विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 28 नवंबर को महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को आसमान ताकने पर मजबूर कर दिया. इस मैच में उन्होंने एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ दिए और वह लिस्ट ए में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं. गायकवाड़ ने 159 गेंद पर नाबाद 220 रनों की पारी खेली. इस पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे. पारी का 49वां ओवर उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह को थमा दिया गया. गायकवाड़ ने उनकी शुरुआती चार गेंदो पर लगातार छक्कों की बारिश की. वहीं, शिवा ने उन्हें पांचवी नो बॉल दे दी, जिसका कप्तान ने भरपूर फायदा उठाया. उन्होंने दोनों गेंदो पर छक्के जड़े और पूरे ओवर में 43 रन बटोर लिए.
https://आफताब को ले जा रही वैन पर हमला, हमलावर बोला- उसके 70 टुकड़े करेंगे
गायकवाड़ की कप्तानी पारी की बदौलत महाराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 330 रन विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मुकाबले में गायकवाड़ एंड कंपनी ने 58 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का रास्ता साफ किया है. इस बीच गायकवाड़ के 7 छक्के मारने के बाद उनकी तुलना कमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर जेठालाल से की जा रही है. राजस्थान रॉयल्स ने गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जेठालाल द्वारा बताया जाता है कि उन्होंने एक ओवर में 50 रन बनाए.
https://इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मिला एक और बाघ, अब संख्या हुई 6











