আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आफताब को ले जा रही वैन पर हमला, हमलावर बोला- उसके 70 टुकड़े करेंगे

Published on: November 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा वालकर के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी आफताब पूनावाला की वैन पर सोमवार को कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया. पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है. ये हमला उस वक्त हुआ जब दिल्ली पुलिस आफताब को एफएसएल बिल्डिंग लेकर पहुंची थी. वैन के पहुंचते ही घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अपनी कार को पुलिस वैन को ओवरटेक करके उसके सामने खड़ी कर दी. बाद उन्होंने तलवार निकाला और वैन में मौजूद पुलिस अधिकारियों पर तान दिया. जवाब में पुलिस अधिकारी ने भी पिस्तौल निकाली और हवाई फायरिंग करने के पोजिशन में आ गए. बाद भी हमलावर पीछे नहीं और पुलिस अधिकारी को तलवार से डराते रहे.

https://छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रधान अध्यापक निलंबित

इससे पहले कि ड्राइवर वैन को वहां से आगे ले जाता, हमलावरों ने वैन के पिछले दरवाजे को खोल दिया. इसी वैन में आफताब मैजूद था. हमलावरों ने दरवाजा खोल उसे मारने के लिए आगे बढ़े, तभी वैन के अंदर आफताब के साथ मौजूद पुलिसकर्मी ने हमलावरों पर बंदूक तान दी. इस वजह से हमलावर पीछे हट गए. बाद पुलिस वैन का दरवाजा बंद किया गया और वैन को आगे ले जाया गया. इस दौरान भी हमलावर वैन पर तलवार से हमला करते रहे. हमलावरों ने गिरफ्तारी पर कहा कि अरेस्ट होने से हमें कोई दिक्कत नहीं है. हमें अपनी बहन बेटियों को बचाना है. इसके लिए हमें कानून को हाथ में लेना पड़े तो भी हम लेंगे. एक दूसरे हमलावर ने कहा कि हम 15 लोग हैं जो यहां आफताब का इंतजार कर रहे थे. उसने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए और अब हम उसके 70 टुकड़े करेंगे.

https://जमीन नाम नहीं किया तो युवक ने कर दी पिता की हत्या, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now