আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वीडियो लीक मामला : 3 सदस्यों की एसआईटी करेगी जांच, 2 वॉर्डन सस्पेंड

Published on: September 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एसआईटी का गठन किया गया है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी है. इस एसआईटी की तीनों सदस्य महिलाएं हैं. यह टीम आईपीएस अफसर गुरप्रीत देव की अगुआई में मामले की जांच करेगी. इस बीच हॉस्टल के दो वॉर्डन को सस्पेंड कर दिया गया है. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अब तक एक छात्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसआईटी मामले की गहराई तक जाएगी और मामले में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा.

https://स्वामीभक्त कुत्ते का स्मृतिस्थल है कुकुर देव मंदिर, सम्मान देने पहुंचे सीएम

डीजीपी ने छात्रों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. डीआईजी जीएस भुल्लर ने रविवार रात को प्रदर्शनकारी छात्रों से बात की और उन्हें पुलिस पर भरोसा रखने को कहा. डीआईजी ने कहा कि इस मामले में कानून का पालन किया जा रहा है. डीआईजी भुल्लर ने कहा कि पहले छात्रों से बात नहीं हो पा रही थी लेकिन पुलिस अब उस गैप को भरने की कोशिश कर रही है. बता दें कि इस मामले में सनी मेहता और छात्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि रंकज वर्मा को हिरासत में लिया गया है.

https://सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now