नई दिल्ली. आज वायुसेना अपना 87वां स्थापना दिवस मना रहा है. वायुसेना दिवस के अवसर पर गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान वायुसेना के जवान लड़ाकू विमानों के साथ करबत दिखाया. बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम देने वाले एयर वॉरियर्स ने मिराज 2000 एयरक्राफ्ट और सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ाए. यही नहीं एयरस्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के विमान एफ 16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने भी मिग-21 बाइसन से करतब दिखाया. अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर (चॉपर) का भी प्रदर्शन किया गया. लड़ाकू विमानों की घनघनाती आवाज इतनी दमदार थी कि आप ये ताकत देख गर्व करेंगे और वायुसेना को सलाम करेंगे.
http://सीएम भूपेश ने दिखाई संवेदनशीलता, CRPF जवान के मामले में कार्रवाई के निर्देश
इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत, भारतीय वायु सेना प्रमुख आरके सिंह भदौरिया और नौसेनाध्यक्ष करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने 51 स्क्वॉड्रन और 9 स्क्वॉड्रन को फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर हवाई हमले में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया. आरकेएस भदौरिया ने बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों से निपटने के सरकार के तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने कहा, बालाकोट में एयर स्ट्राइक करना एक राजनीतिक संकल्प था. आतंकी हमलों से निपटने के सरकार के तरीकों में बदलाव आया है.
http://सीएम भूपेश ने की गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने की
#WATCH Ghaziabad: Wing Commander #AbhinandanVarthaman leads a 'MiG formation' and flies a MiG Bison Aircraft at Hindon Air Base on #AirForceDay today. pic.twitter.com/bRpgW7MUxu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 8, 2019
#WATCH Ghaziabad: Indian Air Force officers who participated in Balakot airstrike, fly 3 Mirage 2000 aircraft & 2 Su-30MKI fighter aircraft in ‘Avenger formation’, at Hindon Air Base during the event on #AirForceDay today. pic.twitter.com/qV417aLNjr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 8, 2019
#WATCH Ghaziabad: Three Chinook transport helicopters fly in 'Chinook formation' at Hindon Air Base during the event on #AirForceDay today. pic.twitter.com/06rSyjvWv7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 8, 2019
Ghaziabad: Aircraft of Indian Air Force fly at Hindon Air Base during the event on #AirForceDay today. Wing Commander #AbhinandanVarthaman flew a MiG Bison Aircraft, 3 Mirage 2000 aircraft & 2 Su-30MKI fighter aircraft were also flown by pilots who took part in Balakot air strike pic.twitter.com/nlEqavrj3w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 8, 2019









