रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार ’गोवर्धन पूजा’ को गौठान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है. गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में गौ-माता की पूजा कर गौवंश को खिचड़ी खिलाने की परंपरा है. प्रदेश सरकार गौ-वंश के संरक्षण के लिए गौठान योजना संचालित कर रही है. मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम भिंभौरी में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सत्संग कार्यक्रम आभार एवं अभिनंदन समारोह में उक्ताशय के विचार व्यक्त किए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ-वंश के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है. प्रदेश में गौठान का निर्माण कर पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि गौठान के लिए चारे की व्यवस्था जनता के सहयोग से करना है.
http://बंदियों को कोर्ट ले जा रहे पुलिसकर्मियों ने रास्ते में पी शराब, दो निलंबित
इस योजना में सरकार की सहभागिता के अलावा संचालन करने का काम गांव वालों को ही करना है. गोबर से कंपोस्ट एवं वर्मी खाद बना रहे है. मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया. इससे पालतु मवेशियों को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि गौठान योजना के जरिये पशु नस्ल का सुधार होगा. इससे गांव समृद्ध बनेंगे. महिला स्व-सहायता समूह की स्थिति भी मजबूत होगी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शब्दभेदी बाण में निपुण स्व. कोदूराम वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भिंभौरी में संचालित जनता उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद् स्व. रतनलाल टिकरिहा के नाम पर करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने ग्राम उपरा से हसदा सड़क एवं गुधेली-भेंगरी घाट में एनीकट निर्माण को आगामी बजट में शामिल करने का भरोसा दिलाया.







