नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बुधवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जरूर हार गई, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे कमाल का प्रदर्शन दोहराया. अबु धाबी में मौजूदा आईपीएल के 21वें मैच में उन्होंने कुल 4 कैच लपके. उनमें से एक कैच तो ऐसा था, जिसे देख हर कोई दंग रह गया. उन्होंने अंतिम समय तक हवा में उड़ती गेंद का पीछा किया और जोरदार डाइव लगाकर खूबसूरत कैच लपका. दरअसल, कोलकाता की पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद शिवम मावी के बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में उछली और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई. धोनी पहले प्रयास में चूक गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक युवा क्रिकेटर वाला जोश दिखाते हुए जोरदार डाइव के साथ उसे कैच को पकड़ लिया.
http://सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर की खुशखबरी
गेंदबाजी कर रहे ड्वेन ब्रावो को धोनी ने आईपीएल का 150वां विकेट दिलाया. धोनी के इस कैच की उनके प्रशंसक खूब तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (81) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 167 रन बनाए, जिसके जवाब में सुपर किंग्स की टीम शेन वॉटसन (50) के अर्धशतक और अंबति रायडू (30) के साथ दूसरे विकेट की उनकी 69 रनों की साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी और 10 रनों से मैच गंवाया. देखिए शानदार कैच का वीडियो-
https://twitter.com/urmilpatel21/status/1313870916301058048?s=20











