আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेत के काले कारोबार में क़ायदे-क़ानूनों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाकर भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघी जा रहीं

Published on: October 7, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेशभर में रेत के काले कारोबार ने जहाँ भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ ली हैं, वहीं दूसरी ओर क़ायदे-क़ानूनों की भी खुलेआम धज्जियाँ उड़ाकर रेत माफिया अपने आतंक का समानांतर राज चला रहे हैं. उन्होने कहा कि सरकार के राजनीतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के चलते सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया जा रहा है. रेतघाटों में अवैध खनन से लेकर तस्करी तक में लगे माफिया बेख़ौफ़ फर्जी पीट पास से नदी-नालों के किनारे से रेत से भरे ट्रक बेच रहे हैं. ज़ाहिर है, इतना बड़ा फर्जीवाड़ा बिना ‘ऊपरी संरक्षण’ के संभव नहीं है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रेत के इस पूरे काले कारोबार में राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य ज़िलों में पकड़े गए कई ट्रकों से जो पीट पास जब्त हुए हैं, उन पर बाइक और स्कूटर के नंबर दर्ज हैं.

http://14वें वित्त की राशि से 5% मांगने वाले सरपंच को SDM ने किया बर्खास्त

इन दुपहिया वाहनों के नंबर पर 20 घनमीटर यानी 600 से 800 फीट रेत परिवहन के लिए पीट पास जारी किया गया है. उन्होने कहा कि रेत के इस धंधे में शामिल सिंडीकेट में कई रसूखदारों की भागीदारी ने एक ओर जहाँ प्रशासन को ख़ामोश बैठने के लिए विवश कर रखा है, वहीं शासन के ज़िम्मेदार लोग एस गोरखधंधे को अपनी कमाई का जरिया बनाकर इन माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं. कार्रवाई के नाम पर केवल काग़जी खानापूर्ति की जा रही है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि रेत के इस काले कारोबार में सिर्फ़ रायपुर शहर में ही रोजाना 12 करोड़ रुपए के घालमेल की आशंका के बाद प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता दाँव पर है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के नाकारापन के चलते रेत कारोबार में बिचौलियों की मनमानी से आम आदमी का दम निकलने लगा है और अपने घर का उसका सपना चूर-चूर हो रहा है.

http://पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा



प्रति ट्रक रेत की कीमत पिछले दो माह में दुगुनी होकर 30 हज़ार रुपए तक जा पहुँची है और इसके चलते निजी व शासकीय निर्माण कार्यों की लागत बेहिसाब बढ़ गई है. श्री श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि रेत माफिया प्रदेशभर में गुंडाराज चलाकर मनमानी कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ सामने आता है, उन्हें रेत माफिया हिंसा करके ख़ामोश करने पर उतारू रहते हैं. प्रदेश सरकार ऐसे तत्वों को संरक्षण देने में लगी है. धमतरी में ज़िला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव पर जानलेवा हमला करने के आरोपी नागू चंद्राकर को ज़बरिया राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करके विशेष सुविधाएँ देने में अपनी भूमिका पर उठे सवालों का कोई ज़वाब प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now