नई दिल्ली. गली-मोहल्ले का क्रिकेट हो या फिर इंटरनेशनल मैच सभी में दर्शकों को कमेंट्री सुनने में अलग ही मजा आता है. सोशल मीडिया पर क्रिकेट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. गली मैच के दौरान एक लड़के के संस्कृत में कमेंट्री करने के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लड़कों को क्रिकेट खेलते और एक-दूसरे से संस्कृत में शब्दों का आदान-प्रदान करते देखा जा सकता है.
https://जल्द शादी करने वाली हैं तेजस्वी? एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिया जवाब
एक लड़के (जिसे वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है) को पूरे फुटेज में संस्कृत में अपडेट देते हुए सुना जा सकता है, जो काफी शानदार और हटकर है. ट्विटर यूजर लक्ष्मी नारायण बीएस द्वारा साझा किए गए पोस्ट को कैप्शन दिया गया है- ‘संस्कृत और क्रिकेट.’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद कम समय में बहुत तेजी से वायरल हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स संस्कृत में इस धाराप्रवाह कमेंट्री से हैरान थे और उन्होंने इस कमेंटेटर की जमकर तारीफ भी की है.
https://पुलिस महानिदेशक (जेल) की हत्या, आरोपी यासिर अहमद गिरफ्तार











