नई दिल्ली. पैपराजी से लेकर फैंस तक कपल से अक्सर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ‘शादी कब करेंगे’ सवाल करते रहते हैं. अब इन सवालों से तंग आकर तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और ऐसे सवाल पूछने वालों को जवाब दिया है. तेजस्वी अपने लेटेस्ट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को टैग किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- लेकिन एक सीरियस नोट पर, ‘सॉरी’ से हमेशा बेहतर ‘श्योर’ होता है. यह खासतौर पर वहां की सभी लड़कियों के लिए है. श्योर (सुनिश्चित) होने के लिए हर समय लें.
https://लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती
अदाकारा के कैप्शन से लग रहा है कि वह उन लड़कियों को एक खास मैसेज देने की कोशिश की हैं जो अक्सर शादी को लेकर असमंजस में पड़ी रहती हैं. तेजा कहने का मतलब है कि शादी जैसे डिसीजन के लिए पहले आप श्योर हो जाएं फिर जाकर शादी करें. बता दें कि तेजा ने यह वीडियो एक वायरल रील पर बनाया है. जिसमें एक के बाद लिखा हुआ टैक्स्ट आता और तेजा वीडियो में जवाब देती हैं. टैक्स्ट में लिखा है, शादी कब होगी. इसके जवाब में गाना चलता है और तेजस्वी लिप सिंक करते हुए कहती हैं- जाना तेरी यादें मुझे सोने ही नहीं देतीं. लेटे लेटे इस बिस्तर कब हो जाता है सवेरा, मुझे नहीं पता है..मुझसे मत पूछो ना.
https://सहकारिता विभाग के 6 उप पंजीयक और सहायक पंजीयक का स्थानांतरण










