रायपुर. सहकारिता विभाग में कार्यरत 6 उप पंजीयक और सहायक पंजीयक को प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से स्थानांतरित किया गया है. सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार उप पंजीयक राजनांदगांव एनएल टंडन को अंबिकापुर, सहायक पंजीयक राजनांदगांव विजय सिंह उइके को कोरिया, अनिल कुमार तिर्की सहायक पंजीयक अंबिकापुर को जशपुर, अनिल कुमार बनज सहायक पंजीयक दुर्ग को राजनांदगांव, सहायक पंजीयक जगदलपुर बीएल ध्रुव को दंतेवाड़ा और सहायक पंजीयक बिलासपुर डॉ. उषा ध्रुव को गरियाबंद पदस्थ किया गया है.
https://41 डॉक्टरों का स्थानांतरण, कई जिले के CMHO भी बदले गए
सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त
रायपुर. सहकारिता विभाग द्वारा नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं खैरागढ़- छुईखदान- गण्डई में प्रशासकीय सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सहायक पंजीयकों को नवीन जिलों के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है. ये नोडल अधिकारी वर्तमान कार्य के साथ-साथ नवगठित जिलों का कार्य भी करेंगे. सहकारिता विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश अनुसार व्यास नारायण साहू, उप पंजीयक कार्यालय रायगढ़ को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है. इसी प्रकार महेश्वरी तिवारी संयुक्त पंजीयक कार्यालय बिलासपुर को सक्ती, आशुतोष डड़सेना को उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रघुराज सिंह उप पंजीयक कार्यालय राजनांदगांव को खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई और बजरंग राम पैकरा उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है.







