আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Jawa 42 Bobber भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: October 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नई Jawa 42 Bobber को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख तय की गई, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख है. यह बाइक तीन वैरिएंट्स में पेश की गई है, तीनों में फर्क सिर्फ पेंट स्कीम का है. इस कीमत पर, जावा 42 बॉबर भारतीय बाजार में सबसे किफायती बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल है.बाइक को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. जिसमें मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और डुअल-टोन जैस्पर रेड पेंट स्कीम शामिल हैं. इसमें मिनिमलिस्टिक बॉडीवर्क, छोटे फेंडर, लो सिंगल सीट, फैट टायर्स और यूनिक पेंट स्कीम हैं.

https://VIDEO : जहरीले कोबरा को KISS रहा था शख्स, मुश्किल से बची जान

बाइक की हेडलैम्प अभी भी एक गोल यूनिट है जो एक अच्छी बात है. साथ ही इसमें एक नया हैंडलबार, नया ईंधन टैंक, क्लॉक कंसोल और एक नई सीट है. नए फ्यूल टैंक में रेट्रो टच देने के लिए टैंक पैड्स के साथ इसे घुटनों के लिए तराशा गया है. यह राइडर को टैंक पर ग्रिप बनाने में मदद करता है. फेंडर और साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में आते हैं ताकि मोटरसाइकिल की पेंट स्कीम और भी अलग दिख सके.  इसमें 334 cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 30.64 PS का अधिकतम पावर और 32.74 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है. इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. जावा ने बॉबर के लिए सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया है.

https://इस मंदिर में एसी बंद होते ही काली माता को आता है पसीना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now