আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती

Published on: October 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक युवक और युवती को ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते एक-दूसरे से प्यार हो गया. फिर युवती बिहार से प्रतापगढ़ पहुंची और युवक से शादी भी रचा ली. पूरा मामला उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक गोपालापुर में रहने वाला युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आ गया. दोनों में बातचीत बढ़ी तो एक-दूसरे को दिल दे बैठे. बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया. युवती अकेली मुजफ्फरपुर बिहार से प्रतापगढ़ आ गई. वह युवक के साथ सोमवार की दोपहर बेल्हा देवी पहुंच गई. नवरात्र की अष्टमी और साप्ताहिक मेले का दिन होने से बेल्हा देवी धाम में भीड़ थी.

https://पुलिस महानिदेशक (जेल) की हत्या, आरोपी यासिर अहमद गिरफ्तार

मंदिर परिसर में शादी करने वाले युवक-युवती के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे. इस दौरान पता चला कि युवक-युवती का धर्म अलग-अलग है. इस पर हंगामा शुरू हो गया. मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए. पुलिस ने युवती से घरवालों का फोन नंबर मांगा. युवती के बताए नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो उधर से उसकी मां ने बात की. जब पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है तो मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया, बल्कि पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है और युवक से प्यार करती है. महिला के इस जवाब ने पुलिस को भी चौंका दिया, क्योंकि अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद महिला ने बेटी की खुशी के लिए शादी की इजाजत दे दी. ऐसे में वहां मौजूद लोग भी शादी में बिन बुलाए बाराती बन गए.

https://सहकारिता विभाग के 6 उप पंजीयक और सहायक पंजीयक का स्थानांतरण

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now