नई दिल्ली. हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा के मौके पर बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण का जलता पुतला कार्यक्रम स्थल पर जमा लोगों पर गिर गया. इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं. यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में रावण के जलते पुतले में से लकड़ी निकालने के दौरान 70 फीट का रावण लोगों के ऊपर जा गिरा, इसमें 7 लोगों के झुलस जाने की खबर है जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटे आई हैं. घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
https://बस में 4 लाख के गहनों से भरा पर्स भूल गईं थीं महिला, कंडक्टर ने लौटाया
समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा की गई घटना के एक वीडियो में दर्शकों पर लगभग जले हुए पुतले को गिरते हुए दिखाया गया है. संरचना के हिस्से भी जल रहे थे. पुतले में से लकड़ी निकालने की परंपरा को निभाने वाले कुछ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. इनमें से कुछ के कपड़े और बाल जल गए. पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उत्साहित लोग पुतले के बेहद करीब पहुंच गए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को मामूली चोटे आई हैं जबकि दो लोगों के सिर फट गए हैं. पटाखों के कारण तीन लोग झुलस गए जबकि दो लोगों के कपड़े जल गए हैं. इस हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ है.
https://क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेंगे पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपए?









