नई दिल्ली. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने हिंदी सॉन्ग ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वर्जन का वीडियो रिलीज किया है. पवन सिंह की आवाज में रिलीज हुआ ‘बारिश बन जाना’ का भोजपुरी वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इसमें पवन सिंह का साथ सिंगर पायल देव ने भी दिया है और वो भी भोजपुरी में ही गाने के कुछ बोल गाती नजर आ रही हैं. वहीं, गाने को हिना खान और शाहीर शेख पर फिल्माया गया है. वीडियो को वीवाईआरएल ऑरिजनल्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है.
http://प्रत्येक नागरिक देश सेवा के लिए तत्पर रहें : रजिंदर खनूजा
अगर ‘बारिश बन जाना’ के ऑरिजनल वीडियो की बात की जाए तो ये सुपरहिट सॉन्ग इसी साल 3 जून को वीवाईआरएल ओरिजनल्स पर ही रिलीज किया गया था. इस रोमांटिक गाने को पायल देव और स्टेबिन बेन ने गाया था और लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखा था. बता दें कि गाने का म्यूजिक भी पायल देव ने ही दिया था, जो कि कमाल का है. इस वीडियो में भी हिना खान और शाहीर शेख ही नजर आए थे, तब दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी. ये गाना इतना हिट हुआ कि इसे 23 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
http://1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर










