আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Published on: July 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. 1 अगस्त से आपके जीवन से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है. इनमें से कुछ नियमों से आपको फायदा होगा और कुछ आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं.

ICICI Bank के बदल जाएंगे ये नियम

1 अगस्त से ICICI बैंक के एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है. साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होने वाला है. ICICI की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है. 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा. फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपए देने होंगे. ICICI Bank के ग्राहक अपनी होम ब्रांच से एक लाख रुपए प्रति निकाल सकते हैं. इससे ज्यादा होने पर 5 रुपए प्रति 1,000 पर देना होगा. होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपए तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है. उसके बाद 1000 रुपए निकालने पर 5 रुपए देना होगा.

http://श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया

ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा

1 अगस्त से एटीएम (ATM) से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल में ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिया है. RBI ने इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 रुपए से 17 रुपए कर दिया है. नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज 5 रुपए से बढ़ाकर 6 रुपए कर दिया है.

छुट्टी के दिन भी बैंक खाते में आएगी सैलेरी

1 अगस्त 2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पैसा बैंक खाते में आ जाएगा. अब आपकी सैलरी छुट्टी के दिन नहीं रुकेगी. दरअसल, रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित NACH के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है. 1 अगस्त से NACH की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी.

http://बैंक डूबने पर 90 दिन के भीतर मिलेगा खाताधारकों को पैसा

1 अगस्त से IPPB के बदलेंगे ये नियम

1 अगस्त 2021 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज लेना लागू करने वाला है. अभी IPPB डोरस्टेप बैंकिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेता है लेकिन 1 अगस्त से बैंक हर ग्राहक से डोरस्टेप बैंकिंग के मामले में कुछ सर्विस पर 20 रुपये और GST लेने वाला है. डाकघर के प्रॉडक्ट जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, PPF, RD, LRD के लिए 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा. मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा.

सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी

1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आ जाएगा. हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं.

http://2485.59 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित, भूमिहीन और पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की मिलेगी मदद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now