नई दिल्ली. श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया. श्रीलंका की जीत में धनंजय डिसिल्वा ने अहम भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. डिसिल्वा ने 34 गेंदों में 40 रनों की नाबाद व बहुमुल्य पारी खेली. इसके अलावा अविष्का फर्नांडो ने 11, मिनोड भानुका ने 36, सदीरा समरविक्रमा ने 8, कप्तान दासुन शनाका ने 3, नंजय डी सिल्वा ने 40 (नॉट आउट), वनिन्दु हसरंगा ने 15, रमेश मेंडिस ने 2, चमिका करुणारत्ने ने नाबाद 12 रन बनाए.
http://बैंक डूबने पर 90 दिन के भीतर मिलेगा खाताधारकों को पैसा
भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, चेतन साकरिया, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर को 1-1 और कुलदीप यादव को 2 विकेट मिला. इससे पहले टीम इंडिया की पारी 100 रन के भीतर ही लड़खड़ा गई थी.99 रन के स्कोर पर भारत के तीन विकेट गिर चुके थे. भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 40 से ज्यादा का आंकड़ा पार नहीं कर सका. भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 21, शिखर धवन ने 40, देवदत्त पडिक्कल ने 29, संजू सैमसन ने 7, नीतीश राणा ने 9, भुवनेश्वर कुमार ने 13 और नवदीप सैनी ने 1 रन बनाया. श्रीलंका की ओर से अकिला धनंजय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा दुष्मंथ चमीरा, वानिंदु हसारंगा और दासुन शनाका को 1-1 विकेट मिला.
http://सांसद ने सरकार से पूछा- वादा शराबबंदी का किया था या शराब के पैसे से स्कूल चलाने का?











