पिथौरा. स्थानीय शहीद स्मारक समिति द्वारा कारगिल दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक स्थल में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दीप प्रज्जवलित करते हुए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर शहीद परिवार की श्रीमती अहिल्या त्रिपाठी, बृजराम पटेल, रामेश्वर सोनवानी, प्रेस क्लब अध्यक्ष रजिंदर खनूजा, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोहर साहू व उपस्थितजनों के करमलो से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर पत्रकार रजिंदर खनूजा ने अपने उद्बोधन में कारगिल युद्ध में देश के जवानों की वीरगाथा और देश के जवानों के अपनी मातृभूमि के प्रति के लगाव का भावपूर्ण जानकारी बताते हुए देश के प्रत्येक नागरिकों को देश सेवा के प्रति तैयार रहने की बात कही.
http://1 अगस्त से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
कर्मचारी नेता उमेश दीक्षित ने भारत-पाकिस्तान युद्ध, कारगिल युद्ध के समय देश की जवानों की अपनी मातृभूमि के प्रति लगाव को विस्तार से जानकारी देते हुए देश में 1971 के युद्ध में हजारों पाकिस्तानियों की सेना का भारतीय जवानों के सामने आत्मसमर्पण की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि देश के जवानों की हिम्मत, देश के प्रति भक्तिभाव को सलाम. पत्रकार मनोहर साहू ने शहीद स्मारक के निर्माण व निर्माण कार्यों में सहयोग दाताओं की प्रशंसा करते हुए शहीद स्मारक को पिथौरा ही नहीं प्रदेश के लिए गौरव की बात कही साथ ही उन्होंने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरगाथा बतलाते हुए उनके साहस को सलाम करते युद्ध में शहीद हुए अमर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा को विकासखंड स्रोत केंद्र प्रमुख एफए नंद ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. व्यवसायी त्रिलोक आजमानी ने अपने उद्बोधन में भारत-पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की साहस का वर्णन किया. सभा का संचालन कर रहे पत्रकार व साहित्यकार संतोष गुप्ता ने अपनी काव्य पंक्तियों-
गाये थे तुमने गीत अमन के
भूलेंगे नहीं उस वंदे गान को।
करते रहेंगे याद सदा तुम्हें
देश के प्रति तुम्हारे बलिदान को।
http://श्रीलंका ने दूसरे टी-20 में भारत को 4 विकेट से हराया
के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा के दौरान एएसपी पुप्लेश पात्रे का उल्लेखनीय कार्यों को देखते शॉल व श्रीफल से शहीद स्मारक समिति के गुरुदीप चावला, रितेश महांती, मयंक पांडेय आदि द्वारा सम्मान किया गया. कार्यक्रम का संचालन व आभार संतोष गुप्ता ने किया. इस अवसर पर अनन्त सिंह वर्मा, यूके दास, जसबीर आजमानी, पत्रकार राजेश बंसल, डोलामणि साहू, निर्वेश दीक्षित, इंद्रजीत सिन्हा, सुकेश महांती, रमेश सोनी, रमेश यादव, मोनू नारंग, मयंक पटेल, शुभम अग्रवाल, अमरप्रीत छाबड़ा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
बैंक डूबने पर 90 दिन के भीतर मिलेगा खाताधारकों को पैसा https://t.co/H4hfk0TQqo
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 28, 2021







