नई दिल्लर. भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘सैयां के बुलेट’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. गाने ने रिलीज होते ही गर्दा-गर्दा मचा दिया है. गाने में पहली बार टीवी एक्टर करण खन्ना नजर आ रहे हैं. इसमें उनका देसी अवतार जच रहा है. भोजपुरी गाने ‘सैयां के बुलेट’ के वीडियो को आपन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इस वीडियो की शुरुआत अक्षरा सिंह की इठलाती अदाओं से होती है, जिससे वो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं. अक्षरा के ऑनस्क्रीन सैयां जब बुलेट पर निकले तो वहां खड़ी हर एक हसीना के दिल की धड़कन ही बढ़ जाती है.
https://21.85 लाख किमी/घंटे की गति से आ रहा सौर तूफान, धरती से टकराएगा
अब अगर गाने के वीडियो में एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो उनका वेस्टर्न स्टाइल काफी जच रहा है. खुले बालों में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. बुलेट पर बैठे करण खन्ना के साथ अक्षरा रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं. दोनों के बीच की ये शानदार केमिस्ट्री हर किसी को दीवाना बना रही है. गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है. गाने के वीडियो को अक्षरा और करणपर फिल्माया गया है. दोनों ही स्टार्स के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं. अरेंजर शिशिर पांडे हैं.
https://रश्मिका मंदाना की हुई थी 19 साल की उम्र में सगाई! फिर इस कारण टूटा रिश्ता










