नई दिल्ली. हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा. 14 मार्च से यह तेजी से धरती की ओर बढ़ रहा है और गुरुवार यानी आज हमारे ग्रह से टकराएगा. नासा के मुताबिक 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने की आशंका 80 फीसदी है. वैज्ञानिकों ने चेताया कि इसकी वजह से आज सुबह-शाम के वक्त रेडियो व जीपीएस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. इस बार पहले के तूफान की तुलना में खतरा तीन गुना ज्यादा है.
https://Samsung Galaxy A Series के 5 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स से हैं ये लैस
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि पिछले कई वर्षों में हमने सूरज में काफी कम हलचल देखी है. ऐसा अधिकतर सोलर मिनिमम के दौरान ही होता है, लेकिन अब हम सोलर मैक्सिमम की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. यह 2025 में अधिक तेज होगा. सौर तूफान के कारण धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म होने का सीधा असर उपग्रहों पर पड़ेगा. इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टीवी में रुकावट पैदा हो सकती है. पावर लाइन में करंट तेज हो सकता है, जिससे ट्रांसफार्मर भी उड़ सकते हैं. आमतौर पर ऐसा कम ही होता है.
https://दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, 2 साल में टूट गई थी पहली शादी
A halo CME initiated on the Sun on 28 March. Our model fit indicates a very high probability of Earth impact on 31 March with speeds ranging between 496-607 km/s. Possibility of CME induced moderate geomagnetic storms exist.
+ pic.twitter.com/zqquZ1iieJ— Center of Excellence in Space Sciences India (@cessi_iiserkol) March 29, 2022









