আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लक्ष्य के विरूद्ध बहुत कम टेस्टिंग, 8 खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस

Published on: September 25, 2020
---Advertisement---

जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे ने आज 8 विकासखंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्होंने फरसाबहार, मनोरा, पत्थलगांव, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदाम, दुलदुला, बगीचा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान स्थिति में कोरोना महामारी के संक्रमण के बचाव के लिए जिले में 22 सितम्बर 2020 के रात्रि 12 बजे से आगामी 29 सितम्बर 2020 की रात्रि 12 बजे तक पूरे जिले में कंटनमेंट जोन घोषित किया गया है. उन्होने नोटिस में कहा है कि देखने में आया है एन्टिजन और आरटीपीसीआर टेस्टिंग लक्ष्य के विरूद्ध बहुत कम टेस्ट किए जा रहे हैं. कैम्प भी नहीं हो रहा है.

http://मारुति सुजुकी की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट



स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड 19 टेस्टिंग उपरांत रिकार्ड, आईसीएमआर, ऐप में दर्ज नहीं किया जा रहा है जो आपके शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही को प्रदर्शित करते हुए यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है. कलेक्टर ने कहा है कि उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत् अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए. उन्होंने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि नियत समयावधि में जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

http://IPL 2020 : कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now