नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों में शानदार डिस्काउंट दे रही है. मारुति डिजायर, वैगनआर, ऑल्टो 800 सहित कई मॉडल पर कंपनी 30 सितंबर तक शानदार बचत का ऑफर दे रही है. बता दें, मारुति सुजुकी और उनके डीलरशिप की तरफ से दिए गए ऑफर अलग-अलग राज्यों में थोड़े अलग हो सकते हैं. Tour H2 (P & CNG) मॉडल पर 60 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है. मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार New Dzire (MT) (AMT) 40 हजार रुपए तक की बचत हो रही है. इसमें 10 हजार रुपए तक कंज्यूमर ऑफर, 25000 रुपए एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. डिजायर का AMT वेरिएंट लगभग 24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 5,89,000 रुपए से शुरू है.
http://बिहार विधानसभा चुनाव : तीन चरण में होंगे चुनाव, 10 नवंबर को मतगणना
ओल्ड डिजायर एडिशन में 30,000 रुपए तक की बचत हो सकती है. मारुति ऑल्टो 800 पर आपको 38000 रुपए तक का फायदा हो सकता है. इसमें 18000 रुपए तक कंज्यूमर ऑफर, 15000 रुपए एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 2,94,800 रुपए से शुरू है. नई वैगनआर पेट्रोल और सीएनजी पर आप इस महीने 35 से 40 हजार रुपए तक की बचत कर सकते हैं. वैगनआर पेट्रोल पर 10000 रुपए तक कंज्यूमर ऑफर, 20000 रुपए एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. सीएनजी में सिर्फ कंज्यूमर ऑफर 15000 रुपए है. मारुति की हैचबैक सेलेरियो पर इस महीने आपको 50,000 रुपए तक की बचत हो सकती है. कंपनी के मुताबिक, Celerio (पेट्रोल और सीएनजी) (MT) (AMT) पर फिलहाल कोई दूसरा डिस्काउंट नहीं है.
http://सीएम भूपेश ने की नगर पंचायत गौरेला और पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा
IPL 2020 : कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना https://t.co/qwYp90RopP
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 25, 2020










