नई दिल्ली. बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. कोरोना वायरस संकट के बीच देश में होने वाले ये पहले बड़े चुनाव हैं. शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तारीखों का ऐलान किया गया. इस बार बिहार में तीन चरणों में मतदान होंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. कोरोना संकट के कारण मतदान को कम चरणों में किया जा रहा है, ताकि व्यवस्था को बनाया जा सके.28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर और सात नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी. दस नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.
http://सीएम भूपेश ने की नगर पंचायत गौरेला और पेन्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा
बता दें कि इस बार राजनीतिक दलों को भी कोरोना संकट के कारण कई नियमों का पालन करना होगा. डोर टू डोर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे. इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा, डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा. इसके अलावा नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे. प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी.
http://IPL 2020 : कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना









