আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Published on: September 25, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. KXIP के खिलाफ हार के बाद कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. विराट कोहली पर स्लो-ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगा है. विराट की टीम ने निर्धारित समय में 20 ओवर पूरे नहीं किए. इसके चलते पंजाब की पारी काफी देर से खत्म हुई. आईपीएल के नियमों के मुताबिक समय पर ओवर पूरे न होने के चलते कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है. बता दें कि लगातार गलती दोहराने पर मैच से कप्तान को सस्पेंड भी कर दिया जाता है.

http://हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : मुख्यमंत्री



बता दें कि गुरुवार को पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था. हर गेंदबाज़ ने थोक के भाव में रन लुटाए. इस दौरान विराट लगभग हर गेंद के बाद गेंदबाजों से बातचीत कर रहे थे. लिहाजा एक-एक ओवर पूरा होने में काफी समय लग रहा था. साथ ही डेल स्टेन और उमेश यादव ओवर पूरा करने में काफी समय ले रहे थे. इसके अलावा केएल राहुल ने भी विराट कोहली की टीम को खासा परेशान किया. उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों पर ताबड़तोड़ पारी खेली. विराट कोहली ने राहुल का दो कैच भी ड्रॉप किए. कप्तान विराट इसके बाद बॉउंड्री पर बेहद हताश और निराश दिख रहे थे.

http://सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now