আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फोटोकॉपी नहीं, मास्क्ड आधार का करें इस्तेमाल, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

Published on: May 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकार ने लोगों को आधार कार्ड की कॉपी शेयर करते वक्त सावधानी बरतने के नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अपने नोटिस में कहा है कि गैर-लाइसेंसी प्राइवेट इकाइयां आपका आधार नहीं रख कर सकती हैं. इसमें बिना लाइसेंस वाले होटल और सिनेमा हॉल सभी शामिल हैं. ऐसे संस्थान जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) से आधार के लिए यूजर लाइसेंस हासिल किए हैं, वही आपका आधार कलेक्ट कर सकते हैं.

https://बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई का जलवा, दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

इतना ही नहीं, मास्क्ड आधार को साइबर कैफे से भी डाउनलोड नहीं किया जा सकता है, इसलिए भी इसका गलत उपयोग नहीं हो सकता है. दरअसल, सरकार ने अपनी नई एडवायजरी  में कहा है कि लोगों को किसी संस्थान या कही भी आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. आपको इसकी जगह मास्क्ड आधार देना चाहिए. इससे आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं होगा. गौरतलब है कि मास्क्ड आधार इसलिए सेफ है क्योंकि इसमें आपकी 12 डिजिट की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई देती है, इसमें आधार का अंतिम 4 अंक ही दिखता है. इसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं.

https://समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

इस तरह पाएं मास्क आधार कार्ड

सबसे पहले यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करें और ‘आधार डाउनलोड करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें. आधार/वीआईडी/इनरोलमेंट आईडी ऑप्शन चुनें और मास्क्ड आधार ऑप्शन पर टिक करें. यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ ऑप्शन पर क्लिक करें. आपके आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी दर्ज करें और ‘आधार डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें. अब, आपका मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now