नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. अब ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की कमाई को लेकर नई जानकारी सामने आई है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’के कलेक्शन को नए आंकड़े शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि यश की फिल्म सातवें हफ्ते भी लोगों की पसंद बनी हुई है और इसने दुनियाभर में 1232 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. मनोबाला ने ट्वीट करते हुए बताया कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने सातवें हफ्ते के पहले दिन 1.02 करोड़ और दूसरे दिन 1.34 करोड़ रुपए की कमाई की है.
https://समय से 3 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना
वहीं, फिल्म ने पहले से पांचवें हफ्ते तक 1210.53 करोड़ और छठवें हफ्ते में 19.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इस तरह पिछले 7 हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की कमाई जारी है. बताते दें कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है. उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है. प्रशांत इसके पहले पार्ट का भी निर्देशन कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे सितारों ने काम किया है.
https://1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा सीधा असर!










