महासमुंद. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने महासमुंद जिले में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने नगर पालिका महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली और नगर पंचायत तुमगांव, पिथौरा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है.
http://नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, देखिए सूची


http://छत्तीसगढ़ अब तेजी से बनता जा रहा है अपराधगढ़ : कौशिक
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जुर्म दर्ज
महासमुंद. भारतमाता स्कूल के दो बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है. घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है. इस स्कूल के करीब 170 बच्चे अपने 15 शिक्षकों के साथ पिकनिक मनाने रायपुर से सिरपर आए थे. महानदी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कुम्हारी निवासी अमन शुक्ला एवं हीरापुर रायपुर निवासी खुशदीप संधु की मौत हो गई. तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि मर्ग कायम के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है.
असमाजिक तत्वों पर नजर रखने पुलिस ने दी समझाईश
महासमुंद. श्रीराम वाटिका कालोनीवासियों को टीआई राकेश खुंटेश्वर ने महिला सुरक्षा के तहत सावधानी बरतने व किसी भी संदिग्ध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने समझाइश दी. उन्होने कहा कि नियमित पेट्रोलिंग भी होगी. इस दौरान श्रीराम वाटिका समिति के अध्यक्ष शत्रुघन यदु, शेख बख्शू, केवल सिन्हा, दिनेश साहू, संतराम साहू, गजेन्द्र साहू, नंदकिशोर, कमल सिंह दीवान, पुरुषोत्तम यादव, सीआर ध्रुव सहित कालोनीवासी उपस्थित रहे.







