बलौदाबाजार. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बलौदाबाजार में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े ने 7 नगर पंचायत और 1 नगर पालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी की है. भाटापारा नगरपालिका को छोड़कर सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है.
http://छत्तीसगढ़ अब तेजी से बनता जा रहा है अपराधगढ़ : कौशिक

http://धान खरीदी की पर्याप्त तैयारी नहीं, सोसायटी मैनेजर निलंबित
साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यवरण संरक्षण का संदेश
महासमुंद. विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को नगर स्थित एक जिम के 20 युवा सदस्यों ने महासमुंद से महानदी तक साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत का संदेश दिया. संचालक सागर चंद्राकर ने कहा कि पर्यावरण के साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य की सुरक्षा आवश्यक है. बेमेल खानपान के दौर में स्वास्थ्य को बचाना कठिन है. योग, प्राणायाम एवं नियमित व्यायाम से तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है. साइकिल राइड में प्रमुख रूप से अजय नायडू, बृजेश चंद्राकर, देवेश शर्मा, संतोष कनाबार, मेहूल सूचक, मिलन सोमलकर, गोपेश दावड़ा, आकाश चंद्राकर, जिज्ञासु जैन, नीलम साहू, मलकीत सिंह बादल, मनप्रीत चावला, प्रवीण चंद्राकर, संदीप बंजारे, विक्रम धीवर, मानक नामदेव, सविता चंद्राकर, रीति ठाकुर, अदिति सहारे आदि उपस्थित रहे.
बकरा चराने पर पिटाई
महासमुंद. बकरा चराने की बात पर मारपीट का मामला सामने आया है.पुलिस ने बताया कि सरायपाली क्षेत्र के भीखापाली निवासी बसंत भोई (70) शनिवार दोपहर 2 बजे झलियन डोली में बकरा चराने गया था, तभी गांव के ही देवराज बारिक पहुंचा और मेरे खेत में बकरा क्यों चरा रहे हो कहते हुए बसंत के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने देवराज के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.







