আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ अब तेजी से बनता जा रहा है अपराधगढ़ : कौशिक

Published on: December 2, 2019
---Advertisement---

रायपुर. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में दो महिलाओं व एक मासूम की अधजली लाश मिलने और बिलासपुर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामलों को लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. उन्होने कहा कि प्रदेश में मानो कहीं कानून का राज नहीं रह गया है. यहां आपराधिक तत्व सरेआम हत्या करने और जिंदा जलाने जैसी भयावह घटनाओं को अंजाम देकर नागरिक सुरक्षा के सरकारी दावों की पोल खोल रहे हैं. कौशिक ने रविवार को सरगुजा संभाग के राजपुर इलाके में एक महिला की अधजली लाश मिलने, फिर अगले ही दिन सोमवार को राजधानी से लगे माना क्षेत्र में एक मासूम समेत महिला की जली लाश मिलने को चिंतनीय बताया है. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो दिनों में तीन जली लाशें मिलने की घटना वीभत्स और हृदयविदारक है.

http://धान खरीदी की पर्याप्त तैयारी नहीं, सोसायटी मैनेजर निलंबित

उन्होंने कहा कि इससे पहले शनिवार को बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने अपनी सहेली के साथ जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इन घटनाओं से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से अपराधगढ़ बनता जा रहा है और प्रदेश सरकार इन अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकारा साबित हो रही है. कौशिक ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता पर काबिज हुई है, अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता ही गया है. प्रदेश में लूटपाट, बलात्कार, हत्या, मारपीट और गैंगवार के बाद अब इस तरह की वीभत्स आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होने इन अपराधों पर सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि रविवार को सरगुजा और सोमवार को माना में मिली जली लाशों और बिलासपुर के सामूहिक दुष्कर्म के मामलों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. कौशिक ने बढ़ते अपराधों के मद्देनजर कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा में विफल अफसरों की भी जिम्मेदारी तय कर उन्हें दंडित करने की मांग की है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now