रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर देर रात कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी है. महासमुंद, बागबाहरा, बलरामपुर नगर पालिका और बसना, पिथौरा, तुमगांव नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशियों की देखिए सूची-

http://महिला ने शादी का दबाव बनाया तो पीछा छुड़ाने प्रेमी ने कर दी हत्या
नगर पालिका परिषद बेमेतरा के नाम निर्दशन पत्र के लिए एआरओ अधिकृत
बेमेतरा#. नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के अंतर्गत नगरपालिका परिषद बेमेतरा के पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर नगर पालिका बेमेतरा श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने सहायक रिटर्निंग आफिसर को प्राधिकृत किया है. जारी आदेश के अनुसार एआरओ संजय कुमार दीवान अपर कलेक्टर को वार्ड क्रमांक 01 से 11 तक एवं एसडीएम बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा को वार्ड क्रमांक 12 से 21 तक नियुक्त किए है.
कांकेर जिले में 44979.65 क्विंटल धान की खरीदी
कांकेर. जिले में 3 दिसम्बर तक 44979.65 क्विंटल धान खरीदी गई है. कलेक्टर के.एल. चैहान के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में कांकेर जिले में धान खरीदी की जा रही है. कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है. तीन दिसंबर को 113 धान उपार्जन केन्द्रो में मोटा धान 7747.6 क्विंटल, महामाया धान 145.6 क्विंटल, पतला धान 36220.85 क्विंटल, एचएमटी धान 50.8 क्विंटल और सरना धान 814.8 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई.







