रायपुर. राजधानी के माना इलाके में महिला और बच्चे की मिली अधजली लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक महिला का उसके पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था. इस बीच वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. शादी को लेकर दबाव बनाने के चलते आरोपी ने महिला और उसके बच्चे की जान ले ली. माना के नकटी गांव में सुनसान मैदान में हत्या की वारदात को अंजाम देकर लाश में आग लगा दी और भाग गया.
http://नामांकन फॉर्म लेने नहीं थे रुपए, लोगों ने एकत्रित कर दिए 3 हजार रुपए
वेदप्रकाश नामक आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने ढूंढ निकाला. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को महिला और अधजले बच्चे के शव मिलने के बाद जांच टीम बनाई गई थी. आसपास के सभी जिलों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई गई. बलौदाबाजार जिले से निशा साहू के गुम होने की जानकारी मिली. इसकी छानबीन में पुलिस के हाथ आरोपी तक पहुंचे. आरोपी वेदप्रकाश निशा और उसके बच्चे को बलौदाबाजार से रायपुर घूमाने लेकर आया था. रात के अंधेरे में इन्हें घटनास्थल पर ले जाकर हत्या कर दी.
http://चार बदमाशों ने बैंक के सामने से लूटे 13 लाख, जांच में जुटी पुलिस







