खरसिया. स्टेट बैंक के सामने मंगलवार को चार बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. स्टेट बैंक से 13 लाख रुपए निकालकर बाहर निकल रहे उपभोक्ता के हाथ से 4 अज्ञात युवक पैसे छीनकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार पुलिस काम के एवज में ठेकेदार राठौर ने सेल्फ चेक जारी किया था, जिसको एसबीआई बैंक खरसिया शाखा से कार्तिक राम रात्रे स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 11 एएन 3999 से पैसा आहरण कर पैदल बैंक से आ रहे थे.
http://अचानक सामने आ गया हाथी, जान बचाने ट्रैक्टर छोड़ मंदिर में छिपा किसान
वह अपनी स्कार्पियो में चढ़ने ही वाले थे कि रायगढ़ चौक से अग्रसेन चौक की तरफ दो बाइक में चार युवक आए और रुपए से भरा थैला छीनकर तेजी से भाग निकले. लूट की सूचना देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष कन्हैया, चेक जारी करने वाले ठेकेदार राठौर और बैंक के कुछ कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी पीताम्बर पटेल, थाना प्रभारी सुमत राम साहू तथा चौकी प्रभारी नन्दकिशोर गौतम द्वारा बैंक और आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
http://2 साल की इस बच्ची ने गाया लता मंगेशकर का गाना, वायरल हो रहा वीडियो







