नई दिल्ली. एक 2 साल की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में यह बच्ची लता मंगेशकर के बेहद मशहूर गाने ”लग जा गले” गाते हुए नजर आ रही है. इस बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा बताया जा रहा है और वह इस गाने को बहुत ही मधुर आवाज में और काफी अच्छे सुरों में गाते हुए नजर आ रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची बेड पर लेटकर ‘लग जा गले’ गाना गाती नजर आ रही हैं. यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देखा जा रहा है.
http://चंद्रयान-2 : NASA ने ढूंढ निकाला विक्रम लैंडर का मलबा, जारी की तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो जून में रिकॉर्ड किया गया था. उसके बाद इस वीडियो शेयर किया गया था. दिसंबर में दोबारा शेयर करने से यह वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें लग जा गले गाना साधना और मनोज कुमार पर फिल्माया गया था. गाने को कंपोज मदन मोहन और लिरिक्स राजा मेहदी अली खान ने लिखे थे. यह 1964 में आई फिल्म ‘वो कौन थी’ का गाना है. आप भी सुनें ये गाना-
http://दो बच्चों की हत्या कर 2 पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से कूदा शख्स










