আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

Published on: August 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं. यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे. इसका रिजल्ट मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया. अभ्यर्थी यू‍पीएससी की ऑफिशि‍यल वेबसाइट से अपने रोल नंबर के अनुसार अपने यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार कुल 829 उम्मीदवारों का चयन किया गया है.

http://कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश विक्रम डड़सेना का निधन, क्षेत्र में शोक

चुने गए उम्मीदवारों में 304 उम्मीदवार जनरल कैटेगरी, 78 उम्मीदवार ईडब्ल्यूएस, 251 उम्मीदवार ओबीसी, 129 एससी और 67 उम्मीदवार एसटी कैटेगरी के शामिल हैं. परीक्षार्थियों के मार्क्स 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे. यूपीएससी ने 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में रखा है. इनमें 91 जनरल, 9 ईडब्ल्यूएस, 71 ओबीसी, 8 एससी, 3 एसटी कैटेगरी के हैं. बता दें कि यूपीएससी में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद तीसरा पड़ाव इंटरव्यू का होता है. इस बार कोरोना काल होने के चलते यूपीएससी के कुछ इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे. बाद में यूपीएससी ने उन सभी अभ्यर्थ‍ियों को कई सुविधाएं दी थीं जो इंटरव्यू में शामिल हुए थे.

http://सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now