আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश विक्रम डड़सेना का निधन, क्षेत्र में शोक

Published on: August 4, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश विक्रम डड़सेना का आज मंगलवार अलसुबह हृदयाघात से निधन हो गया. वे 65 वर्ष के थे. श्री डड़सेना पिथौरा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, स्थानीय नगर पंचायत के पार्षद, कृषक सहकारी समिति के अध्यक्ष, छत्तीसगड़ शासन द्वारा बनाए गए आढ़त प्रथा समिति के सदस्य रह चुके हैं. उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा. वे कांग्रेस नेता प्रेम डड़सेना के अग्रज, युवा कांग्रेस नेता संजय सिन्हा एवं जितेंद्र सिन्हा के बड़े पिता थे. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

http://छत्तीसगढ़ में 198 नए कोरोना मरीज मिले, 265 डिस्चार्ज, 3 की मौत

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी आरटीपीसीआर जांच शुरु

रायपुर. बिलासपुर मेडिकल कॉलेज (CIMS) के बाद सोमवार से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच शुरू हो गई है. उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर ने हाल ही में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव के नवनिर्मित उच्च स्तरीय बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी थी. इनमें से अब दो मेडिकल कॉलेजों में जांच शुरू की जा चुकी है. राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भी जांच जल्द शुरू हो जाएगी. राज्य शासन कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक सैंपलों की जांच पर जोर दे रही है. इसके लिए तकनीकी और मानव संसाधन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं.

बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेजों में भी जांच की सुविधा हो जाने से सैंपल जांच की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. अंबिकापुर और बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में अभी रोजाना 100-100 सैंपलों के साथ जांच की शुरुआत की गई है. आगे इनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी. प्रदेश के चार अन्य संस्थानों रायपुर एम्स, डा. भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय तथा जगदलपुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ महीनों से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. प्रदेश में अधिक से अधिक सैंपलों की जांच के लिए ट्रू-नाट मशीनों और रैपिड एंटीजन किट से भी कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान की जा रही है.

http://सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now