नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक ही मंडप में बेटी के साथ मां ने भी सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की. गोरखपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 63 जोड़ों की एक साथ शादी हुई. इस शादी की महफिल का दिल मां और बेटी ने जीत लिया. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तहत पिपरौली ब्लॉक की बेला देवी अपने पांच बच्चों में से चार की शादी कर चुकी हैं. इसी योजना में उनकी छोटी बेटी इंदु की शादी पाली के राहुल से हुई. खास बात यह रही कि बेटी का कन्यादान करने के बाद मां ने इसी मंडप में शादी की.
http://जबरन ले जाई गई एक महिला मजदूर मुक्त, महिला दलाल सहित दो गिरफ्तार
बता दें कि बेला देवी के पति की मौत 25 साल पहले ही हो गई थी. पहले पति से बेला के दो बेटे और तीन बेटियां हैं.25 साल से अकेले जिंदगी गुजार रहीं बेला ने परिवार की सलाह के बाद अपने ही देवर से शादी रचाई है. जगदीश तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. खेतीबाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले 55 वर्षीय जगदीश अविवाहित ही जिंदगी गुजार रहे थे. जब सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बारे में दोनों को पता चला तो इसी मंडप में एक-दूजे के होने का फैसला कर लिया. बेटी की शादी होने के बाद उन दोनों ने भी अपने विवाह की रस्मों को पूरा किया.









