नई दिल्ली. मिली-जुली वैश्विक स्थिति के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में भी पीली धातु की चमक फीकी पड़ी है. राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सस्ती हुई और चांदी में मामूली गिरावट आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव सपाट स्तर पर ही नजर आए. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप आज सोने का भाव 102 रुपए गिरकर 48,594 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. पीली धातु गुरुवार को 48,696 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.
http://कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 62,750 रुपए प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 16 रुपए गिरकर 62,734 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,836 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे थे. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण कीमत में बदलाव आया. निवेशकों को अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज का इंतजार है. इसके अलावा कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही पॉजिटिव खबरों से सोने के दाम पर दबाव बढ़ा है.
http://रोहित ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस दिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होंगे रवाना










